'निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करती है UP पुलिस', उत्तराखंड ACS होम के बयान पर ADG प्रशांत कुमार ने किया पलटवार
उत्तराखंड की एसीएस होम राधा रतूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस अक्सर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करती है और दावा करती है कि उन्होंने मामले को सुलझा लिया है।
उत्तराखंड की एसीएस होम राधा रतूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस अक्सर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करती है और दावा करती है कि उन्होंने मामले को सुलझा लिया है। ये गलत है। यदि आप एक निर्दोष व्यक्ति को सजा देते हैं तो 99 अन्य अपराधी पैदा होते हैं। सही फैसला होना चाहिए और सही लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस सहित सभी राज्य पुलिस अच्छा काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि कोई भी निर्दोष किसी भी मामले में नहीं फंसा है और पुलिस केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि जब कोई अपराध होता है तो निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
राधा रतूड़ी ने दिया निराधार और गैर जिम्मेदाराना बयान
उत्तराखंड एसीएस होम के यूपी पुलिस के बयान पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि राधा रतूड़ी ने निराधार और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। किसी भी सिविल सेवक को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, खासकर अगर वह देश के सबसे संवेदनशील राज्य से जुड़ा हो। यूपी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने उत्तराखंड सरकार से इस तरह के निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानों को तुरंत रोकने की अपील की।
यह भी पढ़ें- UP News: यूपी में भ्रष्टाचार को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, नगरपालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications