UP: पुलिस ऑफिसर ने रिटायरमेंट से पहले CM से मांगी नौकरी, BJP के लिए प्रचार करने के लिए भी कहा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर जो इस साल के शुरुआत में राम मंदिर बनाने की कसम खाकर चर्चा में आए थे, उन्होंने इस बार अपने रिटायरमेंट से पहले सीएम योगी आदित्यानाथ को चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार से नौकरी भी मांग ली है। यूपी के आईपीएस ऑफिसर सुर्य कुमार शु्क्ला इसी सप्ताह 31 अगस्त को रिटायरमेंट होने वाले है। आईपीएस शुक्ला ने योगी आदित्यनाथ को 23 जुलाई को जो चिट्ठी लिखी थी, वो अब लीक हो चुकी है।

UP: पुलिस ऑफिसर ने रिटायरमेंट से पहले CM से मांगी नौकरी

अपने रिटायरमेंट से पहले नौकरी मांगने वाले आईपीएस ऑफिसर ने चार प्रकार की जॉब के बारे में कहा है, जो राज्य सरकार चाहे तो उन्हें ऑफर कर सकती है। साथ ही ऑईपीएस ऑफिसर 2019 में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर भी अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। ऑफिसर शुक्ला की टॉप प्रायोरिटी राज्य के योजना आयोग और प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड में चीफ के रूप में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

टीवी चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए शुक्ला ने लीक हुए इस लेटर का खंडन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी अपने रिटायरमेंट के बाद राज्य की सेवा करना चाहता है।

बता दें कि इसी साल फरवरी में लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रतिज्ञा लेते हुए आईपीएस शुक्ला ने कहा था, 'हम राम भक्त है और राम मंदिर जल्द ही बनकर तैयार होगा।' उन्होंने कहा था कि वे सद्भाव का माहौल बनाने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+