आजम खान की भैंसों को खोजने में जुटा यूपी का पुलिस प्रशासन
तो सुनिए आजकल यूपी के रामपुर जिले का पूरा पुलिस विभाग संसदीय कार्य एवं नगर विकासमंत्री आजम खान की भैंस खोजने में लगा हुआ है। जी हां आजम की भैंस.. जो कि उनके फार्महाउस से गायब हो गयी हैं।
बताया जा रहा है कि आजम खान के फार्महाउस से शुक्रवार की रात से सात भैंसे अचानक से गायब हो गयी हैं। जिसकी तलाशी में पूरे पुलिस महकमे को जुटाया गया है यही नहीं आजम खान की भैंसों की तलाशी खुद पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी कर रही हैं। 24 घंटे के बाद भी आजम खांन की भैंसों का पता नहीं लग पाने की सूरत में अब इस खोज की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दे दी गयी है।
पुलिस पूरे रामपुर की मीट फैक्ट्रियों और स्लाटर हाउस पर छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आजम खान की भैंसों का कुछ पता नहीं चला है। चूंकि चोरी आजम खान के यहां हुई है इसलिए यह मामला पूरी तरह से हाईप्रोफाइल हो गया है।
मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया है। कहा जा रहा है फार्म हाउस में कुछ जानवरों के पैरों के निशान मिले हैं जिसकी वजह से पुलिस रामपुर के पास के जंगलों में भी खाक छान रही है। फिलहाल अभी तक खोजी अभियान को किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली है। केवल रामपुर ही नहीं आस-पास के इलाकों में भी आजम खान की भैंसे खोजी जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications