बाहुबली मुख्‍तार अंसारी पर सरकार का एक्‍शन जारी, पत्‍नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को उनके करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उसके दो सालों सरजील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने सदर कोतवाली थाने में इन तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बाहुबली मुख्‍तार अंसारी पर सरकार का एक्‍शन जारी, पत्‍नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज

मुख्तार की पत्नी आफसा पर वर्ष 2019 में सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन और बबेड़ी इलाके में कुर्क जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने का केस दर्ज है। जबकि मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर वर्ष 2019 में फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी ठेका हासिल करने के आरोप में केस दर्ज है। इसके अलावा मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी पर सरकारी धन के गबन के आरोप में वर्ष 2016 में भी केस दर्ज है। पुलिस ने मुख्तार के गैंग पर शिकंजा कसते हुए मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी और दो सालों सरजील रजा व अनवर शहजाद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्‍तार अंसारी के बेट की बिल्‍डिंग गिराई थी सरकार ने

अगस्त में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास की बिल्डिंग लखनऊ प्रशासन और लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (एलडीए) ने गिराया था। लखनऊ के जियामऊ इलाके में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास की दो मंजिला बिल्डिंग बनी हुई थी। आरोप था कि यह बिल्डिंग तकरीबन 8000 स्क्वॉयर फुट में अवैध तरीके से बना ली गई थी। एलडीए वीसी शिवाकांत ओझा ने बताया था कि कि ये शत्रु/निष्करांत संपत्ति थी और जिसका मुकदमा एलडीए में चल रहा था।

बेटे के घर से बरामद हुआ था हथियार

मालूम हो कि पिछले साल लखनऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के घर से छह हथियार और 4,431 कारतूस जब्त किए थे। पुलिस ने कहा था कि अब्बास अंसारी ने एक ही लाइसेंस पर छह हथियार खरीदे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+