उत्तर प्रदेश: शादी के 10 दिन बाद ही पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जहां दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी कि गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी पति उससे 15 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को हत्या, हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने के गुनाह में गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम रविकांत बताया जा रहा है, जोकि बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा का रहने वाला है।

10 दिन पहले हुई थी शादी

10 दिन पहले हुई थी शादी

रविकांत पर अपनी उस पत्नी की हत्या का आरोप है, जिससे इसकी शादी को महज 10 दिन पहले हुई थी। जब शादी को ही महज 10 दिन बीते हों तो फिर हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है ? बता दें कि आरोपी शादी के दिन से ही अपने ससुरालजनों स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर रहा था, और जब आरोपी को लगा कि मांग पूरी नहीं होने वाली है तो उसने ना सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची बल्कि, पुलिस को गुमराह करने के लिए इस घटना को लूट,हत्या का रूप दे दिया।

हत्या से पहले मंदिर ले था अपनी पत्नी को

हत्या से पहले मंदिर ले था अपनी पत्नी को

दरसल बुलन्दशहर की नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलन्दशहर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे कार सवार दंपति से अज्ञात बाइक सवार हथियारबन्द लूटरों ने लूट की है, और विरोध करने पर बदमाशों ने नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी है, पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को शक की मृतका के पति पर हुआ। जब आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया तो आरोपी ने सारे राज उगल दिए। बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो आरोपी रविकांत की शादी 26 अप्रैल को दिल्ली की पिंकी से हुई थी, और आरोपी ने शादी पर 9 लाख के कैश की मांग की थी, जो ससुरालजनों ने पूरी कर दी थी। जबकि आरोपी 3 दिन पहले भी ससुराल से 2 लाख रुपया लाया था, साथ ही आरोपी ससुराल पक्ष से लगातार स्विफ्ट कार की मांग भी कर रहा था, जिसे देने में मृतका के पिता ने असमर्थता जताई, जिसके चलते दहेज लोभी पति, पहले पत्नी को खुर्जा मंदिर में देवी के दर्शन कराने ले गया और वहां से वापस बुलन्दशहर लौटने पर आरोपी ने पहले पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को किया गुमराह

पुलिस को किया गुमराह

आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर, पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे लूट के विरोध में हत्या का रूप दे दिया, वहीं आरोपी ने पत्नी के गले से चैन तोड़कर और घटना को अंजाम देने वाली पिस्टल को भी बुलन्दशहर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति सहित, उसके माता-पिता पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं पुलिस गोताखोरों की मदद से अब भी नहर में फैंकी गई चैन और पिस्टल की अब भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+