यूपी चुनाव में ईवीएम की लूट, अखिलेश यादव फॉरेंसिक जांच कराएं: ममता बनर्जी
कोलकाता, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि ये इलेक्शन निष्पक्ष नहीं हुए हैं। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कह कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए ईवीएम की लूट की गई और जमकर इसमें गड़बड़ हुई। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ईवीएम की फॉरेंसिंक जांच की सलाह दी है। बता दें कि ममता बनर्जी ने चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को समर्थन दिया था और प्रचार भी किया था।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, उत्तर प्रदेश में ईवीएम खुली लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए, उन्हें ईवीएम मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। जिससे सच सामने आ सके। बनर्जी ने कहा कि भाजपा के तमाम हथकंडों के बावजूद अखिलेश यादव की सपा का वोट प्रतिशत बीते चुनाव के मुकाबले काफी बढ़ा है, ये करीब 32 फीसदी हो गया है। जो बताता है कि लोगों ने अखिलेश यादव को पसंद किया है।
कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर
Recommended Video
ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी को 2024 के आम चुनाव के लिए गठबंधन का भी ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। मैं उनसे कहूंगी वो सकारात्मक रहें और इस बारे में सोचें। चार राज्यों में भाजपा की जीत पर ममता बनर्जी ने कहा कि ये उनके लिए एक बड़ा नुकसान आने वाले चुनावों में साबित होगी होगी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव परिणाम 2024 के चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे और इसमें भाजपा की हार होगी।
बता दें कि मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आए हैं। मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने जीत दर्ज की है और वहां फिर से सरकार बनाने जा रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस से सत्ता छीन ली है।












Click it and Unblock the Notifications