यूपी में राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने फुटबॉलर इकबाल के घर पर धावा बोला। गिरोह ने पहले तो बंदूक के बल पर इकबाल और उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लूटपाट किया, वहीं इसका विरोध करने पर उन्होंने बाद में इकबाल और उसके मौसा को मौत के घाट उतार दिया। इस क्रम में इकबाल की पत्नी और दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि अपराधियों के लूटपाट कर फरार हो जाने के बाद जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो वह भी करीब घंटे भर बाद मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, रात मैं दस बारह लोग आए थे और लाखों लूट कर ले गए। इसके साथ मरपीट की और दो की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications