गौशालाओं में गायों की मौत की मौत पर भड़के यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, आठ अफसर सस्पेंड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों स्थिति गौशालाओं में गायों की मौत की खबर से नाराज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ में सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि अधिकारियों की ऐसी लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ गोवध रोकथाम अधिनियम और पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गायों की मौत के बाद सीएम ने 8 अधिकारियों को किया निलंबित
राज्यभर की अगल-अलग गौशालाओं में गायों की मौत के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बात करते हुए नाराज योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अलावा अयोध्या नगर निगम के आश्रय घर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ में यूपी के सीएम ने मिर्जापुर जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी मुकेश कुमार और नगर पालिका के सिटी इंजीनियर रामजी उपाध्याय को भी निलंबित कर दिया है।

डीएम समेत तीन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारी से बात करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राज्य में पशु और शेल्टर होम के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में एक डीएम सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारी से बात करते हुए कहा है कि गायों का आश्रय देना, पशुओं की संख्या के आधार पर गौशालाओं में पर्याप्त व्यवस्था करना, गौशालाओं का संचालन और निरीक्षण डीएम और जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम ने साफतौर पर चेतावानी देते हुए कहा कि जरा भी लापरवाही मिली तो भविष्य में पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज और अयोध्या के गौशाल में कई गायों की मौत
बात दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मिर्जापुर, प्रयागराज और राज्य के कुछ अन्य जिलों में स्थित गौशालाओं में गायों की मौत की खबर आई थी। 12 जुलाई को प्रयागराज में स्थित एक गौशाला में 35 गायों की मौत हो गई थी। इस घटना पर जिला अधिकारी ने कहा था कि बिजली गिरने की वजह से इन गायों की मौत हुई है। अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने प्रयागराज के आयुक्त को घटना की जांच और जिम्मेदारी तय करने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में गौ सेवा आयोग की एक टीम शनिवार को प्रयागराज जिले के कांडी गांव के गौशाला का दौरा किया और 35 गायों की मौत के जांच की। इस दौरान मैदान में खुलेआम गाय के शव देखने के बाद जांच टीम के अधिकारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी की कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें जेल भेजने तक की धमकी देते हुए नजर आए थे।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications