गोरखपुर में बोले सीएम आदित्यनाथ- यूपी में जनता नहीं चाहती औरंगजेब शासन
गोरखपुुर में बोले -
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना मुगल शासन काल से की है। उन्होंने कहा है कि यूपी की जनता औरंगजेब शासन नहीं चाहती। आदित्यनाथ ने कहा है कि लोगों ने फैसला किया है कि वे अच्छा प्रशासन और विकास चाहते हैं। वे राज्य में औरंगजेब की सरकार को नहीं देखना चाहते हैं। गोरखपुर में चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले आदित्यनाथ ने एक सभा के दौरान यह बाते कहीं। आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे दलों की तरह भारतीय जनता पार्टी बाहर के लोगों को नहीं लाती बल्कि अपने ही कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारती है। यह हमारे और अन्य दलों के बीच अंतर है।

आदित्यनाथ ने कहा कि- 'अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का आयात किया और जब इससे काम नहीं चला, तो उन्होंने हाथी (बीएसपी के चुनाव चिन्ह) को साइकिल (सपा के चुनाव चिन्ह) पर बैठा दिया। लोग जानते हैं कि एक हाथी के साथ साइकिल आगे नहीं बढ़ सकती है।'
राज्य में अराजकता, लूट, भ्रष्टाचार, गुंडेवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को 'अवसरवाद' और एक 'सौदा' करार देते हुए, सीएम ने आग्रह किया राज्य की 11 माह की पुरानी सरकार और भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों को मन में रख कर वोट दें।
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने राजवंश और परिवार की राजनीति को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अवसरवाद और समझौते का गठजोड़ है। सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ अपना निशाना कायम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाओं, किसानों, युवकों, व्यापारियों को गुंडेबाजी के कारण असुरक्षित महसूस हो रहा था, लेकिन वर्तमान में यहां शांति और सामंजस्य रहा, जहां अपराधियों को सलाखों हैं, वहीं कई अपराधी भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications