योगी के मंत्री ने अमित शाह को दी धमकी, कहा- पूर्वांचल में भाजपा को खाता भी नहीं खोलने दूंगा

गोंडा। यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर रविवार को जबरदस्त हमला बोला। ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि, उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए तो पूर्वांचल में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे। अब सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। इसे अलावा उन्होंने विवेक तिवारी की हत्या और उनके परिवार को मिले मुआवजे पर सवाल उठाते हुए इसे जाति से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जाति देखकर मुआवजा बांट रही है।

अब सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा

अब सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा

गोंडा के मनकापुर के टिकरी जंगल स्थित रुदापुर सम्मय माता स्थान परिसर में रविवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, गरीबों की सेवा करना ईश्वर से बड़ी सेवा है। अगर अमित शाह ने मेरे गरीबों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया तो पूर्वांचल में भाजपा का आने वाले चुनाव में खाता नहीं खुलने दूंगा। मैं गरीब, पिछड़ा, मजबूर आदि लोगों के हक और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा हूं।

सरकार में जाति देखकर मुआवजा बांटा जा रहा है

सरकार में जाति देखकर मुआवजा बांटा जा रहा है

इसके अलावा राजभर ने विवेक तिवारी हत्याकांड़ पर भी योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि, सरकार में जाति देखकर मुआवजा बांटा जा रहा है। अगर पंडित जाति का मरता है तो 30 लाख, ठाकुर है 25 लाख, यादव है तो 15 लाख तक मुआवजा दिया जाता है लेकिन दलित, चौहान, गड़रिया राजभर, वैश्य या अन्य जाति के हैं तो सरकार के खजाने में पैसा ही नहीं रहता। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार निम्न जातियों की अनदेखी कर जातिवाद की राजनीति कर रही है।

भाजपा सरकार में आये दिन गरीबों पर अत्याचार हो रहे है

भाजपा सरकार में आये दिन गरीबों पर अत्याचार हो रहे है

उन्होंने सभा में लोगों को आश्वसन दिया कि, कैबिनेट की बैठक में गरीबों के आवास व राशन कार्ड के लिए लड़ूंगा। बताउंगा कि गोंडा के जिला प्रशासन ने जो सूची दी है वह फर्जी है। जरूरत पड़ी तो सीएम को यहां लाऊंगा। इमलिहवा गांव में एक गरीब की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में खासे नाराज दिखे। राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हत्या के मामले में भी पुलिस गरीबों की एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। इस सरकार में गरीब और मज़लूम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आये दिन गरीबों पर अत्याचार हो रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+