UP Board Results 2019: देखिए, 12वीं में टॉप करने वाली तनु तोमर की मार्कशीट, 500 में से आए 489 मार्क्स

लखनऊ। यूपी बोर्ड ने शनिवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार इंटरमीडिएट (12वीं) में बागपत जिले के फतेहपुर पुट्ठी गांव की रहने वाली तनु तोमर ने बाजी मारी है। उन्होंने 97.80 फीसदी अंक के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। कस्बा बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर के यूपी टॉप करने के बाद उनके गांव ही नहीं, उनके कॉलेज में छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। देखिए 12वीं की टॉपर तनु तोमर की मार्कशीट...

बड़ौत की तनु तोमर ने 12वीं में किया टॉप, आए 97.80 फीसदी मार्क्स

बड़ौत की तनु तोमर ने 12वीं में किया टॉप, आए 97.80 फीसदी मार्क्स

यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाली बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर का सपना डॉक्टर बनने का है। 12वीं में उन्होंने 500 अंकों में से 489 अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 97.80 फीसदी मार्क्स आए हैं। तनु की मार्क्सशीट देखें तो सबसे ज्यादा 99 अंक उनके बायोलॉजी में आए हैं। वहीं केमिस्ट्री, फिजिक्स और हिंदी में क्रमशः 98-98-98 अंक आए हैं। अंग्रेजी में तनु को 96 अंक मिले हैं।

12वीं के टॉपर्स में दूसरे नंबर पर गोंडा की भाग्यश्री

12वीं के टॉपर्स में दूसरे नंबर पर गोंडा की भाग्यश्री

12वीं के टॉपर्स में दूसरे नंबर पर गोंडा की भाग्यश्री उपाध्याय रहीं। वो पंडित राजाराम उपाध्याय इंटर कालेज, खरौरा की छात्रा हैं। भाग्यश्री उपाध्याय ने 12वीं में 476 अंक हासिल किए हैं, उन्हें 95.20 फीसदी मार्क्स मिले हैं। तीसरा स्थान प्रयागराज की आकांक्षा शुक्ला ने प्राप्त किया है। वो एसपी इंटर कॉलेज, कोरांव की छात्रा हैं, उन्होंने कुल 94.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

तनु के स्कूल में जश्न का माहौल

तनु के स्कूल में जश्न का माहौल

तनु ने कहा कि वह 19 से 20 घंटे तक पढ़ाई करती हैं। करियर के सवाल पर कहा कि डॉक्टर बनना चाहती हूं। तनु को इस परीक्षा में 489 अंक मिले हैं। किसान की बेटी ने बताया कि पापा का सपना था कि मैं टॉप करूं और स्कूल का नाम करूं। टॉपर तनु ने कहा कि मैं यह संदेश देना चाहूंगी कि वो भी मेहनत करें, लड़कियों से लड़के कम नहीं हैं। मैं बहुत खुश हूं और लग रहा है कि सबके सपने पूर कर दिए हों। तनु ने कहा कि मेरी सफलता में मम्मी का बहुत बड़ा योगदान है।

इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र देख सकते हैं अपना रिजल्ट

इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र देख सकते हैं अपना रिजल्ट

ये नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। छात्र इस वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की गई थीं। ये 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं। इस बार की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया था।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+