यूपी के इस लड़के ने बर्थडे केक काटने के लिए चलाई गोली, वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
लखनऊ। इस वक्त यूपी अपनी कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है, तो वहीं इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सरेआम हाथ में बंदूक लेकर अपने कुछ साथियों संग घूम रहा है और यही नहीं वो अपना केक काटने के लिए बंदूक का इस्तेमाल करता है, जब ठांय-ठाय करके बंदूक पर गोली चलाता है तो उसके साथी खुश होकर ताली बजाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाकर 'हैप्पी बर्थडे टू यू' सॉन्ग गाते है।
सड़क पर लाइव बर्थडे पार्टी
वायरल हो रहा ये वीडियो बागपत के सरूरपुर खेरकी गांव का बताया जा रहा है, फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिलस महकमा एक्टिव हुआ, घटना को संज्ञान में लेते हुए बागपत सर्कल अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा, वीडियो हमारे संज्ञान में आया है और हमने जांच शुरू कर दी है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि वह एक अवैध हथियार का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है।

लोगों के निशाने पर योगी सरकार
इस वक्त यूपी की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं, कानून व्यवस्था के लिए हर कोई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को निशाने पर ले रहा है। हाल ही में हुई 2 घटनाओं में 2 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से पहला मामला सोनभद्र का और दूसरा संभल का है।

तीन महिलाओं सहित 9 लोगों की हत्या
सोनभद्र जिले में बेखौफ दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर तीन महिलाओं सहित 9 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि 19 लोग घाटल बताए जा रहे थे तो वहीं दूसरा मामले में संभल में 3 अपराधियों ने 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications