UP by-election 2024: करहल में फूफा-भतीजा आमने- सामने, कौन मारेगा बाजी? अखिलेश यादव ने बताया कैसा रहेगा रिजल्ट

Assembly by-election 2024: यूपी विधानसभा उप चुनाव में कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। करहल निवर्चन क्षेत्र में इसमें शामिल है। ये सीट मैनपुरी जिले के अंतर्गत आती है। सपा का गढ़ मानी जाने वाली करहल सीट को लेकर अखिलेश यादव ने पहले ही रिजल्ट बता दिया है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से करहल सीट खाली हुई थी और इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

मैनपुरी की करहल सीट पर लगातार समाजवादी पार्टी को सफलता मिलती रही है। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस सीट को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे हैं। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से करहल सीट खाली हुई थी और इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। करहल सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Akhilesh Singh Yadav

करहल में फूफा- भतीजे की जंग
अनुजेश यादव को मैदान में उतारने के भाजपा के फैसले ने सपा के तेज प्रताप यादव के साथ मुकाबला कड़ा है। अनुजेश यादव मुलायम सिंह यादव के भतीजे और आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे जीजा हैं। माना जा रहा है कि दोनों प्रत्याशियों की बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

हालांकि करहल सीट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी आश्वस्त दिख रहे हैं। मतदान से पहले ही उन्होंने उप चुनाव परिणाम को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, "करहल की जनता सिर्फ इस चुनाव में नहीं बल्कि 2027 के चुनाव में भी तेज प्रताप के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आएगा, भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी. भाजपा के लोग सिर्फ हवा बनाते हैं, लोकसभा चुनाव में भी हवा बनाई लेकिन वो सफल नहीं हुए। जिस सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की, उससे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+