Lok Sabha Election 2024: UP की 24 लोकसभा सीटों पर फैसला, दिल्ली में BJP चुनाव समिति की बड़ी बैठक

BJP CEC Meeting: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली मुख्यालय में हुई। तीन घंटे चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। अटकलें हैं कि बैठक में यूपी की 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा भी हुई होगी।

बैठक में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं। बैठक खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय से निकल गए।

BJP CEC Meeting

बैठक के बाद, ओडिशा बीजेपी प्रमुख मनमोहन सामल ने कहा कि सीईसी बैठक में ओडिशा के लिए राजनीतिक स्थिति और रणनीति के बारे में चर्चा हुई। जल्द सीईसी (सीटों पर) फैसला करेगी।

आपको बता दें कि यूपी की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान अभी बाकी है। संभावना है कि जल्द ही इसे पार्टी अंतिम रूप देगी। इससे पहले, बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें तमिलनाडु के प्रत्याशियों के नाम थे, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं, जिनमें 291 पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। तीसरी लिस्ट में 9, दूसरी लिस्ट में 72 और पहली में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

अब तक यूपी में 51 उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी की पहली लिस्ट में पीएम मोदी के साथ यूपी की कुल 80 सीटों में से 51 पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। पार्टी ने अपने इन उम्मीदवारों में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को मौका दिया है।

वहीं अब 24 ऐसी सीटों पर घोषणा बाकी है, जिसमें कई सीटों पर लोगों की नजर है। इन सीटों में वरुण गांधी की पीलीभीत, मेनका गांधी की सुल्तानपुर और ब्रजभूषण सिंह की कैसरगंज सीट शामिल हैं। बता दें कि यूपी की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी की 5 सीटें एनडीए गठबंधन के लिए छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+