जन्नत जैसी जगह पर हुई ईशा अंबानी की सगाई, एक रात की कीमत थी 1 करोड़ रुपए, देखें अनदेखी तस्वीरें

नई दिल्ली। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों की लिस्ट में शामिल उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला,जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेसमैन और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

जन्नत जैसी जगह पर हुई ईशा की सगाई, देखें अनदेखी तस्वीरें

शुक्रवार से लेकर रविवार तक चला ये आलीशन जश्न इटली के लेक कोमो में हुई, इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर आप समारोह की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं।

शहजादी की तरह नजर आईं ईशा अंबानी

इस फंक्शन में ईशा अंबानी किसी शहजादी से कम नहीं लग रही है, किसी परी कथा की तरह आयोजित ईशा का सगाई फंक्शन बेहतरीन समारोह में शामिल हो गया है। बता दें कि इटली का लेक कोमो विश्व की सुंदर जगहों में से एक है लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है।

जन्नत जैसी जगह पर हुई ईशा की सगाई, देखें अनदेखी तस्वीरें

ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है और 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैली हुई है। इस झील के चारों तरफ की हरियाली और बर्फ की सजी पहाड़िया किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है। यहां के एक रात की कीमत 1 करोड़ रु है।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सगाई हो गई है। मालूम हो कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+