उन्नाव रेप केस: आरोपी विधायक को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप मामले में लगातार हंगामे का दौर जारी है। यूपी सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद सीबीआई ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार तड़के हिरासत में ले लिया, और पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता ने एक बार फिर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सख्त सजा देने की मांग की है। दूसरी ओर पूरे मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

LIVE: CBI की गिरफ्त में MLA, CM बोले-अपराधी बख्शा नहीं जाएगा

LIVE Feed
Apr 14, 2018, 4:37 PM IST

कठुआ और उन्नाव की घटना के खिलाफ कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
Apr 14, 2018, 4:36 PM IST

मजिस्ट्रेट सुनील कुमार पहुंचे सीबीआई कोर्ट, मामले की सुनवाई शुरू
Apr 14, 2018, 4:35 PM IST

उन्नाव गैंगरेप केस: लखनऊ में सीबीआई ने विधायक को कोर्ट में किया पेश
Apr 14, 2018, 1:01 PM IST

उन्नाव मामले में पीड़िता के चाचा ने कहा- मैं इससे खुश हूं कि CBI ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी
Apr 14, 2018, 1:00 PM IST

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का परिवार लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा
Apr 13, 2018, 9:54 PM IST

उन्‍नाव रेप केस में सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगरको गिरफ्तार किया
#
Apr 13, 2018, 8:46 PM IST

उन्नाव रेप केस मामले में उन्नाव जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट और कैजुअल्टी ऑफिसर को निलंबित किया गया। 3 डॉक्टरों के खिलाफ जांच शुरू
Apr 13, 2018, 6:41 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता सभी राज्यों की राजधानी में कठुआ और उन्नाव मामलों के खिलाफ कैंडल लाइट मार्च निकालेंगे
Apr 13, 2018, 6:40 PM IST

सीबीआई की टीम ने पीड़ित परिवार से की पूछताछ
Apr 13, 2018, 5:52 PM IST

पश्चिम बंगालः उन्नाव और कठुआ रेप के खिलाफ कोलकाता में राजभवन के सामने AIDSO का प्रदर्शन
Apr 13, 2018, 4:30 PM IST

उन्नाव रेप केस: सीबीआई की टीम जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंची
Apr 13, 2018, 4:29 PM IST

यूपी: उन्नाव और कठुआ मामले को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Apr 13, 2018, 3:09 PM IST

उन्नाव गैंगरेप केस: सीबीआई की टीम उन्नाव के माखी पुलिस स्टेशन पहुंची
Apr 13, 2018, 2:43 PM IST

दो मई को सीबीआई से केस में रिपोर्ट मांगी, कोर्ट ने कहा- आरोपियों की जमानत रद्द हो
Apr 13, 2018, 2:42 PM IST

उन्नाव केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने तुरंत आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार करने को कहा
Apr 13, 2018, 2:24 PM IST

आप लोग (मीडिया) चाहते हैं कि दो मिनट में कार्रवाई हो जाए, राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है: मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री
Apr 13, 2018, 1:38 PM IST

सिपाही पर मुकदमा दर्ज करके हो सकती है गिरफ्तारी
Apr 13, 2018, 1:38 PM IST

अशोक भदौरिया निलंबित SO माखी, हल्का इंचार्ज केपी सिंह सहित चार सस्पेंड
Apr 13, 2018, 1:37 PM IST

एसएसपी कैम्प कार्यालय में लगे सीसीटीवी की हो रही है पड़ताल
Apr 13, 2018, 1:37 PM IST

भ्रष्ट पुलिस अफसरों में मची खलबली, विधायक के गुर्गों की हो रही है पहचान
Apr 13, 2018, 1:37 PM IST

सीबीआई की हिरासत में 6 पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी
Apr 13, 2018, 1:37 PM IST

लखनऊ: सीबीआई ने विधायक के गुर्गे बने पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया
Apr 13, 2018, 1:33 PM IST

महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए: मीनाक्षी लेखी, सांसद, बीजेपी
Apr 13, 2018, 1:33 PM IST

उन्नाव केस पर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, रातों-रात 3 मामले CBI को दिए गए
Apr 13, 2018, 1:32 PM IST

हमारी सरकार इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी, यह मायने नहीं रखता कि आरोपी कितना प्रभावशाली है, उसे बख्शा नहीं जाएगा: योगी आदित्यनाथ, सीएम, UP
Apr 13, 2018, 1:31 PM IST

उन्नाव केस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जांच CBI को सौंप दी गई है
Apr 13, 2018, 1:29 PM IST

उन्नाव गैंगरेप केस की पीड़िता ने कहा, मैं चाहती हूं कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी सजा मिले
Apr 13, 2018, 1:28 PM IST

उन्नाव गैंगरेप केस: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर CBI की गिरफ्त में, पूछताछ जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+