पीयूष गोयल ने कहा 14 दिनों के भीतर दूर होगा बिजली संकट, दिल्ली को मिलेगी अतिरिक्त 400 MW बिजली

पीयूष गोयल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मैंने बिजली संकट को दूर करने के लिए उप राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। दिल्ली की पूर्व सरकार ने बिजली विभाग में कोई काम नहीं किया है। हम पिछली सरकार की अकर्मण्यता की वजह से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली संकट को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। शहरभर में इस संकट के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। सीलमपुर के निवासियों ने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया है।
जंग ने सरकारी दफ्तरों के वातानुकूलित मशीन को बंद करने और सड़कों की रोशनी बंद करने के आदेश दिए थे। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली और पानी की कमी ने दिल्लीवासियों की समस्याओं में इजाफा किया है।
इधर, सोमवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने बिजली संकट को देखते हुए मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव को आधे घंटे के लिए दिल्ली सचिवालय में बंधक बना लिया था। उन्हें तब जाने दिया गया था, जब उन्होंने एक दिन के भीतर इस संकट के समाधान का लिखित भरोसा दिया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि बिजली की आपूर्ति सामान्य होने में कम से कम 25 दिन का वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications