पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर पेट्रोलियम मंत्री की सफाई, कहा- सरकार इस मुद्दे पर गंभीर, लेकिन...
नई दिल्ली, 24 अगस्त: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को मीडिया को अफगानिस्तान में भारत लाने वाले लोगों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक अब तक 626 लोगों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला है। इसमें से हमारे 228 नागरिक है। वहीं इसी के साथ उन्होंने आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के इस मुद्दे के प्रति बहुत संवेदनशील है, इसके साथ ही केंद्र सरकार अन्य जिम्मेदारियों को देखने के लिए बेहद संवेदनशील है।
Central Govt is very sensitive to this issue (fuel price rise) but Central Govt is also very sensitive to see the other responsibilities that we have: Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri pic.twitter.com/Akv95yLFlr
— ANI (@ANI) August 24, 2021
लोकसभा में भी दिया था इस मुद्दे पर बयान
Recommended Video
वहीं इससे पहले 26 जुलाई को हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लोकसभा में बताया था कि 85 प्रतिशत से अधिक पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया जाता है। विश्व बाजार की कीमतें उत्पादक और निर्यातक देशों द्वारा निर्धारित की जाती हैं। उन्होंने कहा था कि अगर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 40 रुपए है तो पेट्रोलियम कंपनियां चार रुपए बनाती हैं। केंद्र सरकार 32 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगाती है। इसके अलावा राज्य सरकारें इस पर टैक्स बढ़ाती हैं।
मंगलवार को पेट्रोल-डीजल 15 पैसे सस्ता
वहीं रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 20 पैसे कटौती के एक दिन बाद मंगलवार को कीमत में 15 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार हो चुके हैं, जिससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। वहीं कीमत की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल भी 88.92 रुपये प्रति लीटर रेट पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.48 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications