'इंदिरा गांधी 'मदर ऑफ इंडिया', केरल से मोदी के मंत्री सुरेश गोपी का बयान वायरल, कांग्रेसी नेता को बताया गुरु
Union Minister Suresh Gopi: केरल से इकलौते भाजपा सांसद और मोदी कैबिनेट के केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 'मदर ऑफ इंडिया' कहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता और केरल के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत के. करुणाकरण को 'साहसी प्रशासक' भी बताया है।
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ईके नायनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' तक कह दिया है। सुरेश गोपी ने बयान गोपी पुन्कुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक 'मुरली मंदिरम' का दौरा करने के दौरान दिया था।

ये भी पढ़ें- Thrissur Lok Sabha Chunav Result: कौन हैं Suresh Gopi? केरल में खिलाया बीजेपी का पहला 'कमल'
सुरेश गोपी का ये बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के मुरलीधरन की उम्मीदों को तोड़ते हुए त्रिशूर लोकसभा सीट जीती है।
सुरेश गोपी बोले- 'मैं गुरु को श्रद्धांजलि देने आया हूं'
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि उनका करुणाकरण के स्मारक 'मुरली मंदिरम' का दौरा राजनीतिक नहीं है। सुरेश गोपी ने कहा कि, ''मैं गुरु को श्रद्धांजलि देने आया हूं। नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी घनिष्ठ संबंध थे।'

ये भी पढ़ें- केरल के इकलौते भाजपा सांसद सुरेश गोपी क्या सच में छोड़ना चाहते हैं मंत्री पद? आया उनका बयान
सुरेश गोपी बोले- मैं इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया के तौर पर देखता हूं
सुरेश गोपी 12 जून को कन्नूर में नयनार के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले थे। सुरेश गोली ने कहा कि, ''मैं इंदिरा गांधी को 'भारतथिंते मथावु' यानी भारत की मां (mother of India) के तौर पर देखता हूं। इसलिए करुणाकरण उनके लिए "राज्य में कांग्रेस पार्टी के जनक" थे।
सुरेश गोपी ने करुणाकरण की प्रशासनिक क्षमताओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें अपनी पीढ़ी का "साहसी प्रशासक" बताया। सुरेश गोपी ने आगे कहा, ''मैं साल 2019 में भी मुरली मंदिरम जाना चाहता था। पर करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से मुझे ऐसा करने से रोक दिया था।'' बता दें कि पद्मजा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications