केरल के इकलौते भाजपा सांसद सुरेश गोपी क्या सच में छोड़ना चाहते हैं मंत्री पद? आया उनका बयान
Suresh Gopi: 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल में सालों से पड़े सूखे में कमल खिलाने वाले भाजपा के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन मंत्री पद की शपथ के बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसको लेकर दावा किया जाने लगा कि वो मंत्री पद छोड़कर मंत्रिमंडल से मुक्त होना चाहते हैं।
याद रहे सुरेश गोपी नरेंद्र मोदी के 3.0 सरकार में पहली बार केंद्रीय राज्य मंत्री बने हैं। सुरेश गोपी के एक बयान के बाद उनके मंत्री पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
जिसमें सुरेश गोपी ने कहा था कि "मैंने मंत्री पद नहीं मांगा था, लेकिन उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की अटकलों की खबरें आने के चंद घंटे बाद सुरेश गोपी ने इस पर प्रतिकिया दी है।

गोपी ने पहले मीडिया में कहा कि अभी फिलहाल मैंने कोई फैसला नहीं लिया है। शाम तक मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर फोन आएगा। उसके एक दो दिन बाद में मीडिया से बात करूंगा।
वहीं इसके बाद सुरेश गोपी ने एक्स पर लिखा "कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबरें फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह सरासर गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही दिल का इमोजी भी शेयर किया है।
केरल में सूखे में खिलाया है "कमल"
बता दें सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है। सुरेश गोपी केरल के पहले भाजपा सांसद बन कर इतिहास रचा है। सुरेश गोपी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) उम्मीदवार वी एस सुनीलकुमार को 74686 वोटों के अंतर से हराया है।
केरल में भाजपा के लिए जगाई उम्मीद
हालांकि जीत का अंतर काफी नहीं हैं लेकिन केरल जहां भाजपा आज तक हुए एक भी चुनाव को जीत नहीं पाई थी वहां पर गोपी ने जीत हासिल कर दक्षिण राज्य केरल में भाजपा के लिए संभावनाओं का द्वार खोला है।
पहले राज्यसभा सांसद रह चुके हैं
सांसद चुने जाने से पहले भाजपा के सुरेश गोपी राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। गोपी को 2016 में मनोनीत किया गया था और राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका कार्यकाल 2022 तक रहा।
सुरेश गोपी क्यों छोड़ना चाहते हैं मंत्री पद?
मीडिया रिपोर्ट में पहले दावा किया गया कि मोदी सरकार के नए कैबिनेट मंत्री सुरेश गोपी ने मंत्री पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। मंत्री पद छोड़ने की वजह उन्होंने अपनी फिल्में बताई हैं।
मुझे मोदी कैबिनेट में जगह नहीं चाहिए...
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सुरेश गोपी ने कहा मैंने मंत्री पद नहीं मांगा था, मैंने कई फिल्में साइन की हैं और उन्हें एक निर्धारित समय सीमा में समाप्त करना है। सु्रेश गोपी ने कहा मैं अपने त्रिशूर की जनता के लिए उनके सांसद के तौर पर काम करता रहूंगा।
सुरेश सुरेश गोपी का फिल्मी करियर
दरअसल, सुरेश गोपी ने चाइल्ड के रूप में फिल्मों में एंट्री की थी। सुरेश गोपी तेलगु फिल्मों का जाना-माना चेहरा है। बतौर एक्टर उन्होंने कई फिल्मों में की है जिसमें वो मुख्य किरदार में भी नजर आए हैं। उन्हें 1998 में उनकी कटियाट्टम फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। 1958 में जन्में सुरेश गोपी केरल के अलप्पुझा के हैं। गोपी ने बीएससी और अंग्रेजी विषय में मास्टर्स किया है।
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications