Thrissur Lok Sabha Chunav Result: कौन हैं Suresh Gopi? केरल में खिलाया बीजेपी का पहला 'कमल'
Kerala Thrissur LS Election Result: भारतीय जनता पार्टी के लिए इस चुनाव का परिणाम भले ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरा हो लेकिन, केरल में उसे पहली जीत मिली है और पार्टी के लिए यह दशकों का सपना पूरा होने जैसा है।
केरल में भाजपा की पहली जीत
केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा का पहला 'कमल' खिलाने वाले सुरेश गोपी ने एलडीएफ (सीपीआई) के प्रत्याशी वीएस सुनील कुमार को 74,686 वोटों से हराया है। गोपी को इस सीट पर कुल 4,12,338 वोट मिले हैं; और केरल जैसे राज्य में अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से करीब 7% वोट शेयर का अंतर काफी मायने रखता है। त्रिशूर सीट पर यूडीएफ (कांग्रेस) के के मुरलीधर तीसरे नंबर पर रहे हैं।

सुरेश गोपी कौन हैं?
66 वर्षीय सुरेश गोपी मलयालम फिल्मों के अभिनेता हैं। केरल के अलपुझा में जून 1958 में जन्मे गोपी जंतु विज्ञान में ग्रेजुएट हैं और इंग्लिश लिटरेचर में इन्होंने एमए किया है। यूं तो सुरेश गोपी मलयालम फिल्मों के बड़े नाम हैं, लेकिन उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों भी काम किया है। वे समाजसेवी हैं।
सुरेश गोपी का फिल्मी करियर
250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुरेश गोपी को फिल्म एकलव्यम (1993) ने मलयालम फिल्मों का स्टार बना दिया। उन्हें यह सफलता 1992 में थलस्थानम से एंट्री करने के एक साल बाद ही मिल गई। वैसे 1997 की अनक्कटिल चाकोची उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही है।
हालांकि, 1998 में उन्हें कालियट्टम में बेहतर अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड और केरल स्टेट फिल्म अवार्ड का बेस्ट एक्टर पुरस्कार मिला। 2015 में उन्होंने मलयालम सिनेमा से दूरी बना ली, लेकिन पांच साल बाद ही वह फिर वापस आ गए।
टीवी होस्ट भी रह चुके हैं सुरेश गोपी
सुरेश गोपी 2012 में एशियायानेट पर निंगलक्कुम आकाम कोडेश्वरन नाम का गेम शो भी होस्ट कर चुके हैं, जो कि 'कौन बनेगा करोड़पति?' का मलयालम वर्जन था। उन्होंने लगातार 6 सीजन तक यह गेम शो होस्ट किया। वे सूर्या टीवी पर एंचिनोडु इंचोडिंचु शो भी होस्ट कर चुके हैं।
सुरेश गोपी का राजनीतिक करियर
सुरेश गोपी पिछले 8 वर्षों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वे 2016 के अक्टूबर में बीजेपी में शामिल हुए थे। वे 2019 में भी त्रिशूर से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन, तब कांग्रेस ने उन्हें हरा दिया था।
राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं सुरेश गोपी
संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत किया था। 29 अप्रैल, 2016 को वे राज्यसभा के सांसद बने थे। उनका कार्यकाल 2022 तक चला था।












Click it and Unblock the Notifications