पेगासस कोई मुद्दा ही नहीं है, हम जनता से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए तैयार: प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली, 30 जुलाई। पेगासस स्पाइवेयर को लेकर संसद में लगातार विपक्ष हंगामा कर रहा है और इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रहा है। लेकिन इस पूरे मामले पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह विवाद कोई मुद्दा नहीं है, सरकार जनता से जुड़े मसलों पर चर्चा करने के लिए तैयार थी। बता दें कि पेगासस विवाद को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में भारी हंगामा हो रहा है और दोनों ही सदन की कार्रवाई बाधित हो रही है। 19 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत हुई है लेकिन पेगासस मामला दोनों ही सदनों में लगातार गूंज रहा है।

इससे पहले केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया था। उन्होंने दोनों ही सदनों में इस मसले पर सरकार की ओर से बयान दिया था। लेकिन अश्विनी वैष्णव के बयान से विपक्ष संतुष्ट नहीं था और इस मामले से जुड़े विशेष सवालों के जवाब दिए जाने की मांग कर रहा था। इस मुद्दे की वजह से सदन की कार्रवाई लगातार बाधित हो रही है जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई को बार-बार स्थगित तक करना पड़ रहा है।
Recommended Video
विपक्ष जिस तरह से सदन की कार्रवाई में बाधा डाल रहा है उसे प्रह्लाद जोशी ने निराशाजनक करार देते हुए कहा कि आईटी मंत्री ने पहले ही इस मामले पर बयान दे दिया है, उन्होंने विस्तार से इस मामले पर जवाब दिया है। लेकिन बावजूद इसके सदन में विपक्ष जो प्रदर्शन कर रहा है, यह एक कोई मुद्दा ही नहीं है। भारत के लोगों से जुड़े कई मुद्दे हैं जिसपर सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हम नहीं चाहते हैं कि बिल बिना बहस के पास हो।












Click it and Unblock the Notifications