केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें।

suresh angadi

बता दें कि आज यूपी सरकार में एक और मंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जय कुमार सिंह जैकी ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। बता दें कि जय कुमार सिंह जैकी फतेहपुर के जहानाबाद से अपना दल के विधायक हैं और योगी सरकार में कारागार तथा लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री है। बता दें कि उनसे पहले सरकार के 18 मंत्री कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें दो की मृत्यु भी हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 96,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में सामने आए कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 45,62,414 हो गई है। अब तक कुल 76,271 लोगों की जान इससे जा चुकी है। 35,42, 663 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+