'तुम 101 प्रतिशत झूठे हो, तुम्हे देखकर...', गडकरी ने लगाई राजदीप सरदेसाई की क्लास, लोग बोले- ये घनघोर बेइज्जती
Rajdeep Sardesai and Nitin Gadkari: परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और देश के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नितिन गडकरी राजदीप सरदेसाई को ''झूठा'' बोल रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राजदीप सरदेसाई को पत्रकार होने के नाते जिम्मेदारी से बात कहने की भी सलाह दी है।
ये वायरल वीडियो इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का है। जहां राजदीप सरदेसाई और नितिन गडकरी के बीच तीखी बहस हुई। बहस का मुद्दा था, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर गडकरी की स्थिति को कमजोर करने की साजिश के आरोप और पार्टी के भीतर किसी व्यक्ति द्वारा नागपुर में उन्हें हराने की कोशिश की अफवाह...। इन सवालों के जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने राजदीप सरदेसाई की आलोचना की है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं पलकी शर्मा, जिन्होंने लंदन में 'मोदी' के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल
नितिन गडकरी ने कहा- 'देखो, ऐसा है कि तुम 101 प्रतिशत झूठे हो...'
क्या महाराष्ट्र चुनाव को लेकर नितिन गडकरी रूठे हुए हैं? राजदीप सरदेसाई ने इसके लिए कुछ महाराष्ट्र चुनाव को लेकर हुए हालिया बैठक का भी जिक्र किया? क्या नागपुर में भाजपा आपको हराना चाहती है? जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,
''देखो, ऐसा है कि तुम 101 प्रतिशत झूठ हो। आप (राजदीज सरदेसाई) आप झूठे हो, ये पहला सच है। मैं ये बात जिम्मेदारी से आपको कह रहा हूं। आपकी बोली हुई हर बात झूठ है। और दूसरी बात ये है कि मैं जम्मू-कश्मीर में अधिकारिक तौर पर भाजपा की पार्टी की ओर से गया हुआ था। कल मैं हरियाणा में था और सुबह बेंगलुरु में था। जब पार्टी के काम से मैं चार चुनावी अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर में था तो कैसे मैं नागपुर में रह सकता हूं। मैंने ये बात प्रदेश अध्यक्ष को बताई थी। लेकिन फिर भी तुम्हारे जैसे पत्रकार मुझ से ऐसे सवाल क्यों पूछते हैं...इसलिए तुम्हारी बातें पूरी तरह गलत है।'' (नितिन गडकरी का ये बयान आप वीडियो में 13 मिनट से 16 मिनट के बीच सुन सकते हैं।)
जब नितिन गडकरी ने राजदीप सरदेसाई से कहा- 'आपको देखकर, मुझे...'
सरदेसाई ने गडकरी से सवाल करते हुए कहा, "नितिन गडकरी को हराने के लिए भाजपा के भीतर एक साजिश थी। यह सही है या गलत?" जिस पर गडकरी ने दृढ़ता से जवाब दिया, "यह पूरी तरह से गलत है।" सरदेसाई ने आगे कहा, "आपका नाम पहली सूची में भी नहीं था। आपको नागपुर हवाई अड्डे पर मोदीजी से मिलना था और इस मुद्दे को सुलझाना था।"
नितिन गडकरी ने राजदीप सरदेसाई से आगे कहा, ''आपको देखकर मुझे...हाय आ रही है, कि प्रधानमंत्री जब हर बार आते हैं, तो प्रोटोकॉल के हिसाब से मैं हर बार मिलता हूं। आपको किसने प्रधानमंत्री ने कान में आकर बताया क्या? कि मैंने उनको मिलकर पूछा कि मेरा टिकट कब दोगे या नहीं? तुम्हारे पास क्या सबूत है? तो आप जरा जिम्मेदारी से बात कीजिए, ऐसी कोई बात नहीं है।''
सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये तो घनघोर बेइज्जती है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर कर लिखा है कि ये तो घनघोर बेइज्जती है। एक यूजर ने लिखा, राजदीप सरदेसाई की एक बार फिर से खिंचाई की गई... इस बार नितिन गडकरी ने की है।
एक यूजर ने लिखा, ''राजदीप सरदेसाई बेचारे पर किसी को दया क्यों नहीं आती है?'' एक यूजर ने लिखा, इतनी आलोचना तो किसी पत्रकार की नहीं होती, जितनी इनकी होती है।
एक यूजर ने लिखा, ''राजदीप सरदेसाई की बेशर्मी। बिना किसी सबूत के बेबुनियाद नैरेटिव बनाना। जब टेलीविजन समाचार के खत्म होने पर कोई किताब लिखी जाएगी, तो उसमें राजदीप को समर्पित एक अध्याय होगा। शर्मनाक।''












Click it and Unblock the Notifications