हैदराबाद में रोहिंग्या को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जीके रेड्डी ने रोहिंग्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए जीके रेड्डी ने कहा कि हमारे पास रोहिंग्या की सारी जानकारी है, रोहिंग्या की एक कॉलोनी भी है और पुलिस लगातार यहां मुआयना करती है। कुछ जगहों पर इन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में भी शामिल कर लिए गए हैं, ऐसे मामलों में कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। कुछ पाकिस्तानी जिनके पासपोर्ट की अवधि खत्म हो गई है वो भी यहां रह रहे हैं।

Recommended Video

      GHMC Election 2020: Union Minister G Kisan Reddy का रोहिंग्या को लेकर बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
      reddy

      दरअसल एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी और रोहिंग्या यहां रहते हैं तो रेड्डी क्या कर रहे हैं। ओवैसी के इसी बयान पर का जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। ओवैसी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव जीतती है तो वह वह शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेगी और पाकिस्तानी व रोहिंग्या को यहां से बाहर निकाल देगी। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा के नेता यहां से सांसद हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं, ऐसे में अगर यहां रोहिंग्या व पाकिस्तानी रहते हैं तो वो क्या कर रहे थे।

      गौरतबल है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव 1 दिसंबर को होना है और 4 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा युवा मोर्चा के तेजस्वी सूर्या ने यहां चुनाव प्रचार किया है। इस दौरान इन लोगों ने ओवैसी की पार्टी और टीआरएस पर आरोप लगाया कि ये लोग अवैध प्रवासियों को मतदाता सूचि में जगह देने का काम कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+