'पिछले 60 सालों में मुसलमानों को गरीब किसने बनाया?', किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, कहा-वोट बैंक मत बनाओ

Kiren Rijiju On Muslim Community: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुसलमानों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि पिछले 60 साल में मुसलमानों को गरीब कांग्रेस ने बनाया है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमानों को वोट बैंक मत बनाओ।

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, "मैं अपने मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 सालों में आपको गरीब किसने बनाया? कांग्रेस ने बनाया। आज पीएम मोदी आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं, पानी, बिजली और लोन देते हैं।"

Kiren Rijiju

केंद्रीय मंत्री सोमवार को मुंबई में पवित्र चैत्यभूमि, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक पर पहुंचे थे, जहां उन्होंनेअंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए देश के अल्पसंख्यकों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर नजर आएं।

'मुस्लिम वोट कांग्रेस को क्यों मिलने चाहिए?'

उन्होंने आगे कहा कि, "वे सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं। इसका लाभ सभी को मिलता है। तो सभी मुस्लिम वोट कांग्रेस को क्यों मिलने चाहिए? एक समुदाय का दुरुपयोग करना गलत बात है। मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं, मुसलमानों को वोट बैंक मत बनाओ। इस बार हम सुनिश्चित करेंगे कि अल्पसंख्यक वोट कांग्रेस को ना मिलें, हम स्पष्ट संदेश लेकर लोगों के पास जाएंगे।"

'कांग्रेस ने गलत कहानी गढ़ी'

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बारे में गलत नैरेटिव फैलाया है और भ्रमित किया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मंत्रालय का मंत्री होने के नाते यह मेरा विशेष दायित्व है कि इस तरह के गलत नैरेटिव को रोक सकूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+