'गलत सूचना ना फैलाएं, विश्वसनीयता बनाए रखें',अश्विनी वैष्णव ने किया मार्क जुकरबर्ग के दावे का खंडन,जानिए मामला
Mark Zuckerberg Criticism: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस दावे की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की मौजूदा सरकार (भाजपा) सभी प्रमुख चुनाव हार गई है। वैष्णव ने इसे गलत सूचना बताते हुए कहा कि मार्क जुकरबर्ग जैसे अरबपति को ऐसी गलत जानकारी देते देखना बेहद निराशाजनक है।
ज्ञात हो कि मार्क जुकरबर्ग ने पॉडकास्टर जो रोगन के शो में कहा था, "2024 दुनिया भर में एक बड़ा सवाल रहा था। भारत जैसे देशों में प्रमुख पार्टियों ने चुनाव हारे।" उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक नीतियों और कोविड-19 के निपटने के तरीकों के कारण सत्ताधारी पार्टियों के प्रति लोगों में विश्वास की कमी आई है।

अश्वनी वैष्णव ने दिया जवाब, तथ्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखें
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वैष्णव ने स्पष्ट किया कि भारत की जनता ने मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "2024 में 640 मिलियन लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा जताया। जुकरबर्ग का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है।"
वैष्णव ने कोविड-19 के दौरान मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 220 करोड़ मुफ्त टीके लगाए गए। उन्होंने जुकरबर्ग से तथ्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए ने 2024 के चुनावों में निर्णायक जीत हासिल की है, जिससे उनकी सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी हुई है। उन्होंने जुकरबर्ग द्वारा गलत सूचना फैलाने पर निराशा व्यक्त की और कहा, "तथ्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखें।"
यह भी पढ़ें 'मैं माफी नहीं मांगूंगा, BPSC के अध्यक्ष और सचिव का हो नार्को टेस्ट', नोटिस जारी होने पर बोले खान सर












Click it and Unblock the Notifications