कभी आडवाणी के खेमे में रहे अनंत कुमार मोदी के भी बने खास
नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री एच एन अनंत कुमार का सोमवार तड़के बैंगलुरू में निधन हो गया है। 59 साल के अनंत कुमार कर्नाटक में बीजेपी के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी तेजस्वी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित अनंत कुमार दो हफ़्ते पहले ही लंदन से इलाज कराकर बैंगलुरू लौटे थे। मई में विधानसभा चुनाव के कैंपेन के दौरान उन्हें खांसी की गंभीर समस्या हुई थी, जो सही नहीं हो रही थी। जिसके इलाज के लिए वे कुछ महीने पहले ही लंदन और न्यूयॉर्क गए थे।
अनंत कुमार के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कैंसर और संक्रमण के चलते अनंत कुमार का रात दो बजे निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेंटर पर थे। वे बैंगलुरू दक्षिण से 1996 से लोकसभा के सदस्य थे। उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता था, लेकिन 2014 में मोदी कैबिनेट में रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में शामिल होने के बाद वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी 'प्रिय' बन गए थे।
अनंत कुमार का हिंदी जानना उनके लिए फ़ायदेमंद साबित हुआ। भारत के उत्तरी राज्यों में चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया था। वे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रमोद महाजन के करीबी भी रहे हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1061784899802152960
उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि अनंत कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की. उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा।
अनंत के सकारात्मक काम
मोदी सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद ही उन्होंने किसानों तक सुनिश्चित समय पर खाद पहुँचाने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें अनंत कुमार की मौत से धक्का लगा है। सदानंद लिखते हैं, ''यकीन नहीं हो रहा. मेरे दोस्त, मेरे भाई अनंत कुमार नहीं रहे।''
अनंत कुमार ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सदस्य बनकर की। अनंत कुमार तभी से कर्नाटक में बीजेपी से जुड़े रहे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा और पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा के साथ मिलकर पार्टी की सबसे शक्तिशाली तिकड़ी बनाई।
येदियुरप्पा
लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के साथ नेतृत्व की रस्साकशी की वजह से कर्नाटक बीजेपी में दो कैंप बन गए। यही वजह थी कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक जनता पक्ष यानी केजेपी नाम की अपनी पार्टी भी बनाई। साल 2011 में अवैध खनन पर लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।
इस्तीफ़े से पहले येदियुरप्पा ने कई बार सार्वजनिक तौर पर आडवाणी और अनंत कुमार को टार्गेट किया और आरोप लगाया कि ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं कि उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़े। 2013 में हुए चुनावों में केजेपी ने दस फ़ीसदी वोट हासिल कर भाजपा के वोटबैंक में बड़ी सेंध मारी थी। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने ख़ुद को पार्टी के भीतर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पोजीशन करना शुरू किया था। उस दौरान अनंत कुमार ने सबसे पहले येदियुरप्पा को वापस पार्टी में लाने का काम किया था।
इसकी वजह लिंगायत समुदाय में येदियुरप्पा के लिए भारी समर्थन था। लेकिन इसके बावजूद येदियुरप्पा ख़ुश नहीं थे क्योंकि उनके समर्थकों को पार्टी में कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी गई क्योंकि सभी अहम पदों पर अनंत कुमार के समर्थक बैठे हुए थे।
मौजूदा कर्नाटक गठबंधन सरकार के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि बीजेपी के भीतर प्रतिस्पर्द्धा से पार्टी को नुकसान भी हुआ है।
ये भी पढ़ें-
- छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान जारी
- 'फ़ेक न्यूज़' के आरोप में एडिटर गिरफ़्तार, बचाव में बीजेपी
- जेटली, सुषमा और अनंत कुमार गिरफ्तार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आपयहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications