मोदी के मंत्री ने शेयर किया वीडियो, बैठे-बैठे कांग्रेसियों ने गा डाला राष्ट्रगान!

नई दिल्लीः कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान के अपमान करने का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बैठे-बैठे जन गन मन... गाते हुए देखा जा सकता है। राष्ट्रिय गान के समय कांग्रेसी कार्यकर्ता कुर्सियों पर ही बैठे हैं।

union ministe giriraj singh shares video congress workers sitting on national anthem

इस वीडियो को सोमवार यानि 16 अप्रैल को विवेक मिश्रा नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कैप्शान लिखा है कि, यह है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जो भारत के राष्ट्रगान को कुर्सियों पर बैठ कर गाती है। जिस कांग्रेस को राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, वह देश का सम्मान कैसे करेगी? मगर तुम्हें (कांग्रेस पार्टी को) शर्म नहीं आती।"

ये भी पढ़ें- Gaganshakti 2018: इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की दहाड़ से हिला आसमान भी

सोमवार को ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने रिट्विट किया। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की काफी आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें- वो खेत में गेंहू काट रही थी तभी अचानक निकल पड़ा तेंदुआ

इस वीडियो को 524 लोगों ने लाइक किया है वहीं 609 लोगों ने रीट्विट किया है। वीडियो सामने आने के बाद से कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, 'रात को WhatsApp पर पूछते हैं क्या पहना है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+