विदेश मंत्री जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, IB अलर्ट के बाद लिया गया फैसला
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को बढ़ाकर 'Z' श्रेणी की कर दी है। इससे पहले जयशंकर को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की खतरे की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा कवर को तीसरे लेवल पर अपग्रेड किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय देश के महत्वपूर्ण लोगों पर खतरों को लेकर नियमित बैठकें करता है। इसकी हालिया बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री के लिए संभावित खतरों को चिह्नित किया गया था। जयशंकर की 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के लिए कुल 36 सुरक्षा गार्ड (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तैनात किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री के आवास पर 12 सशस्त्र स्टेटिक गार्ड तैनात रहेंगे, छह व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), तीन शिफ्टों में 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो, शिफ्टों में तीन चौकीदार और तीन ट्रेंड ड्राइवर चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगे।
जानें भारत में कौन सी सुरक्षा कैटेगरी हैं?
भारत सरकार विशिष्ट व्यक्तियों के ऊपर खतरों को देखते हुए X, Y, Y+, Z, Z+ और NSG श्रेणियां की सुरक्षा देती है। इसमें Z+ सबसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा होती है। इसके बाद Z, Y और X श्रेणी की सुरक्षा आती है। Z+ की सुरक्षा केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाई जाती है। इसके अलावा एसपीजी की सुरक्षा होती है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली हुई है। एसपीजी की सुरक्षा भारत में सबसे आधुनिक और उच्च कैटेगरी की होती है।












Click it and Unblock the Notifications