केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती कराए गए

केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती कराए गए

नई दिल्ली, 1 जून: केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एम्स में एडमिट किया गया है। सोमवार को एम्स प्रशासन ने बताया है कि हाल ही में कोरोना से ठीक हुए रमेश पोखरियाल को पोस्ट कोविड कॉम्पलिकेशन यानी कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली दिक्कतें हैं। एम्स में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

Recommended Video

    Corona से उबरने के बाद बिगड़ी Ramesh Pokhriyal Nishank की तबीयत, AIIMS में भर्ती | वनइंडिया हिंदी

    Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank admitted to AIIMS, Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank covid, Union Education Minister, Dr Ramesh Pokhriyal Nishank, AIIMS, delhi, दिल्ली, एम्स, रमेश पोखरियाल निशंक, coronavirus

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे। 21 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था- मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। इलाज के बाद निशंक कोरोना से ठीक भी हो गए थे। हाल के दिनों में उनकी तबीयत ठीक बताई गई थी लेकिन अब उनको कई शिकायतें हुई हैं। बता दें कि कोरोना शरीर के कई हिस्सों पर असर छोड़ता है, ऐसे में कोरोना से ठीक होने के बाद बहुत से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है देश

    देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। बीते दो महीने अप्रैल और मई में देश में रिकॉर्ड संख्या में केस आए हैं और मौतें हुई हैं। सिर्फ मई में महीने में कोरोना के 90 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए, इससे पहले अप्रैल के महीने में करीब 70 लाख नए केस सामने आए। जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। कोरोना से मई के महीने में एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों की जान गई, अप्रैल में कोरोना से 48 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। ये सरकारी आंकड़े हैं, जिन को लेकर कई विशेषज्ञ ये भी दावा कर रहे हैं कि ये वास्तविक मौतों से काफी कम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+