PM Modi Speech : 'कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखती है', राज्यसभा में PM ने साधा राहुल गां
Union Budget 2026 Session LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया और जमकर राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम की स्पीच के दौरान विपक्ष वॉकआउट कर गया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न इच्छाशक्ति थी, ना ही विजन।

LIVE Feed
Union Budget 2026 Session LIVE: विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "मैंने चर्चा सुनी, मुझे लगा कि चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था, खासकर उस तरफ से (विपक्ष की तरफ से)। वे सालों तक सरकार का हिस्सा रहे हैं। उस तरफ से चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था। लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया..."
Union Budget 2026 Session LIVE: TMC घुसपैठियों की वकालत कर रही-PM मोदी
PM मोदी ने कहा, "TMC के साथियों ने बहुत कुछ कहा। लेकिन उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए। एक क्रूर सरकार गिरावट के सभी पैमानों पर नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन वे हमें यहाँ लेक्चर दे रहे हैं... वहाँ के लोगों का भविष्य अंधेरे में डूब रहा है लेकिन उन्हें (राज्य सरकार) कोई परवाह नहीं है। सत्ता में रहने के अलावा उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। वे यहाँ लेक्चर दे रहे हैं। दुनिया के समृद्ध देश अपने देश से अवैध निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन हमारे देश में, अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है। हमारे देश के युवा ऐसे लोगों को कैसे माफ कर सकते हैं जो घुसपैठियों की वकालत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं?"
राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बीच पीएम मोदी क्या बाेले?
'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
Union Budget 2026 Session LIVE: 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया-PM मोदी
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।"
Union Budget 2026 Session LIVE: खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें-PM मोदी
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच, पीएम मोदी ने कहा, "...खड़गे जी की उम्र को देखते हुए, मैं आपसे, चेयरमैन साहब, गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा लोग हैं। इसलिए, कृपया खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें।"
Union Budget 2026 Session LIVE: देश तेजी से विकासपथ पर चल रहा है-PM मोदी
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत की यात्रा में, पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।"
पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने ना आने का आग्रह किया- ओम बिड़ला
आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की। मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं।"
Union Budget 2026 Session LIVE: पीएम स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं-प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...पीएम स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि बेंच के सामने तीन महिलाएं खड़ी थीं। यह क्या बकवास है?.. कोई चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि सरकार चर्चा नहीं चाहती है।"
अगर सदन नहीं चलेगा तो दिक्कत होगी: चंद्रशेखर आजाद
कांशीराम के सांसद और नेशनल प्रेसिडेंट चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, यह लोकतंत्र का मंदिर है। अगर सदन नहीं चलेगा तो दिक्कत होगी। मैंने नगीना के लिए कई प्रस्ताव दिए थे। लेकिन इस बजट में इस तरह के प्रावधान नहीं दिखे। हमने सोचा था कि जब सदन चलेगा तो हम अपने सवाल उठाएंगे और सरकार से पूछेंगे।
Union Budget 2026 Session LIVE: मोदी सरकार किताब से डर क्यों रही है: प्रियंका गांधी वाड्रा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 'अबोध' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्हें बोलने देना चाहिए। क्या किसी के बारे में बात करने का यह कोई तरीका है? वे किस बात से डर रहे हैं? कि वह किसी किताब से कुछ कोट करेंगे? या वे एपस्टीन फाइलों से डर रहे हैं? या कि हम उनसे इस डील (अमेरिका-भारत व्यापार समझौते) पर सवाल करेंगे?"
'कांग्रेस राज में होती थी लिंचिंग', संसद में भड़की सीतारमण
'कांग्रेस राज में होती थी लिंचिंग', संसद में घमासान, राज्यसभा में भड़की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
राज्यसभा में 'अबोध बालक' बयान पर बवाल, भिड़े नड्डा और खड़गे
P Nadda Vs Kharge In Rajya Sabha: राज्यसभा में संग्राम, 'अबोध बालक' बयान पर मचा बवाल
Union Budget 2026 Session LIVE: अहंकार की वजह से पूरा विपक्ष खत्म: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "कुछ नेता ऐसे हैं जो अपने बयानों के ज़रिए सुर्खियों में रहना चाहते हैं और बांटने वाली राजनीति करते हैं। वहीं, PM मोदी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चल रहा है... जिस तरह से विपक्ष काम कर रहा है, सांसद सेक्रेटरी जनरल की कुर्सी पर खड़े होकर चेयर पर कागज़ फेंक रहे हैं... NDA संसदीय दल की बैठक में PM ने संसद में गरिमापूर्ण व्यवहार के बारे में बात की... यह दुख की बात है कि विपक्ष के नेता के अहंकार की वजह से पूरा विपक्ष खत्म हो रहा है।"
READ MORE
More From
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications