JP Nadda Vs Kharge In Rajya Sabha: राज्यसभा में संग्राम, 'अबोध बालक' बयान पर मचा बवाल
JP Nadda Vs Kharge In Rajya Sabha: संसद के बजट सत्र में अब तक खूब हंगामा देखने को मिला है। गुरुवार को सदन में दो सीनियर नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। नेता सदन जेपी नड्डा और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जुबानी तकरार हुई। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए और इस दौरान सदन का माहौल काफी गर्म हो गया।
सदन के नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि 'एक अबोध बालक' के इशारे पर सदन की कार्यवाही बाधित की जा रही है। इस पर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने ऐतराज जताया। खुद खड़गे खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि यह बयान संसदीय मर्यादा के अनुकूल नहीं है।

JP Nadda Vs Kharge In Rajya Sabha: नड्डा पर भड़के खरगे
खड़गे ने नेता सदन की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह विपक्ष के नेता का अपमान है। दरअसल केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सदन में नेता विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा, 'आप मुझसे बहुत सीनियर हैं। यह दुखद है कि पार्टी के एक अबोध बालक के इशारे पर सदन को बंधक बनाया जा रहा है।' इस पर खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें बत बताइए कि हमारी पार्टी कैसी है। ये खराब है...वो खराब है... आपकी पार्टी में तो किसी को बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता है।
Rajya Sabha में राहुल गांधी के व्यवहार से नड्डा नाराज
दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सभापति को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोकसभा में हुए हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जवाब देने के लिए मौजूद थे। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन नहीं चल सका। राज्यसभा में भी विपक्ष ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार से बयान देने की मांग की थी, जिसके बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया था।
PM Modi राज्यसभा में लेंगे चर्चा में हिस्सा
लोकसभा में हंगामे की वजह से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हो सका। हालांकि, अब पीएम मोदी गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेंगे। बता दें कि बुधवार को विपक्षी सांसदों ने पीएम के संबोधन से पहले जमकर हंगामा किया था और इस दौरान कुछ सांसदों ने आसन की तरफ कागज फाड़कर फेंक दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications