'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
PM Modi Rajya sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। लोकसभा में पिछले चार दिनों से जारी गतिरोध गुरुवार को भी बना रहा। विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी के जवाब के बिना ही मंजूरी दे दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राज्यसभा पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुआ हूं।" हालांकि, उनके इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया। भाषण के दौरान, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य सदस्यों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए।

खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पलटवार करते हुए कहा, "आदरणीय खड़गे जी की उम्र को देखते हुए वे बैठकर भी नारे लगा सकते है, मैं चेयरमैन साहब से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा सांसद भी हैं। इसलिए, कृपया खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें।" प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया, पर पीएम मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा।
पीएम मोदी बोले- हमें न रुकना है और ना पीछे मुड़कर देखना है
पीएम मोदी ने कहा, "देश आज तेज गति से विकास कर रहा है। हमें न रुकना है और ना पीछे मुडकर देखना है। हम अहम पड़ाव पर पहुंच रहे हैं। जब हम आजाद हुए तब देश 6 नंबर की इकोनॉमी इन लोगों (कांग्रेस) ने 10 नंबर पर पहुंचा दिया।"
पीएम मोदी बोले- हम विश्व कल्याण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं
प्रधानमंत्री ने आगे वैश्विक परिदृश्य पर बात करते हुए कहा, "दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। विश्व बंधु के रूप में भारत आज पार्टनर बना हुआ है। हम विश्व कल्याण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज वैश्विक मंचों पर भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन चुका है।"
पीएम मोदी बोले- दूसरा क्वार्टर निर्णायक है
"21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।"
'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे'
पीएम मोदी ने कहा- हमारे पास दुनिया का अहम टैलेंट, दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने शायराना अंदाज में कहा, "तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे।"
क्यों पीएम मोदी बुधवार को सदन में नहीं पहुंचे थे?
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री के सतुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे।"दन में अनुपस्थिति का कारण बताया। उन्होंने कहा बुधवार को कांग्रेस के कई सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास "अप्रत्याशित घटना" को अंजाम देना चाह रहे थे, जिसके फलस्वरूप बिरला के आग्रह पर ही प्रधानमंत्री सदन में उपस्थित नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications