बजट 2023 के ताजा-तेज अपडेट और विश्लेषण के लिए Dailyhunt से जुड़ें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को 2023 को आम बजट पेश करेंगी। बजट 2023 से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप डेलीहंट से जुड़े रहें। हर साल की तरह इस साल भी डेलीहंट पर आपको बजट का लाइव एक्शन मिलेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट कल यानि बुधवार को संसद में पेश करने जा रही हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय कैलेंडर के लिहाज से यह बहुत ही महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित वार्षिक घटनाक्रम है। इस वर्ष इसकी अहमियत इसलिए बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि 2024 में होने वाले आम चुनावों से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा।
बजट 2023 से महामारी के बाद हुई इकोनॉमिक रिकवरी को लेकर एक विस्तृत दृष्टिकोण सामने आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, बजट तो एक फरवरी को पेश होगा, लेकिन संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है और इसके 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है। बजट सत्र आमतौर पर दो भागों में विभाजित रहता है और इस साल भी 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच संसद का अवकाश रहने की संभावना है। बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले केंद्र सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करती रही है।
सालों से डेलीहंट आपके सामने Budget live लेकर आया है और इस साल भी हम अपने इस प्रयास को लगातार इसी तरह जारी रखेंगे।
डेलीहंट आप तक बजट का रीयल-टाइम अपडेट, न्यूज, व्यूज और विश्लेषण पहुंचाएगा। बजट पर LIVE एक्शन के लिए डेलीहंट के साथ बने रहिए!












Click it and Unblock the Notifications