Budget 2022: सरकार का डिजिटल पेमेंट के प्रोत्साहन पर फोकस, जानिए क्या होगा खास?

Budget 2022, Budget 2022 hindi, Union Budget 2022, Finance Minister Nirmala Sitharaman, Budget 2022 Promotion of digital payment, post office Core banking, ATM facility in post offices, बजट 2022, केंद्रीय बजट 2022, वित्त

नई दिल्ली, 01 फरवरी: केंद्र सरकार का बजट 2022 संसद में पेश किया जा रहा है। केंद्र के इस बजट को देश की जनता के सामने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रख रही है। इनका लगातार चौथा बजट होगा। ऐसे में शिक्षा, चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में इस बजट में ऐलान किया गया है। वहीं इस बार डिजिटल पेमेंट को भी प्रोत्साहन दिया गया है। ऐसे में जानिए क्या कदम उठाएं जाएंगे।

Union Budget 2022

डाकघरों में कोर बैंकिंग और एटीएम की सुविधा

इस बजट में केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट के प्रोत्साहन पर काफी फोकस किया है। इसके लिए डाकघरों में कोर बैंकिंग और एटीएम की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इसी के साथ साल 2022 यानी इस साल डेढ़ लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग के साथ 75 जिलों में 75 ई-डिजिटल बैंकिंग फैसल्टी भी होगी।

75 जिलों में 75 ई-डिजिटल बैंकिंग

केंद्रीय बजट 2022 के अनुसार 1.5 लाख डाकघरों को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ेंगे, जिससे वित्तीय समावेशन और नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम के माध्यम से खातों तक पहुंच और डाकघर खातों और बैंक खातों के बीच पैसों का ऑनलाइन ट्रांसफर भी होगा। यह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार होगा, जिससे अंतर-संचालन और वित्तीय समावेशन सक्षम होगा।

वित्त मंत्री ने किया ऐलान

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां और मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां, 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 किमी तक बढ़ाने, अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाने का ऐलान किया है। वहीं नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+