Budget 2018: ब्लैक बोर्ड की जगह लेंगे डिजिटल बोर्ड, आदिवासियों के लिए 'एकलव्य' स्कूल, जानें शिक्षा से जुड़े सभी बड़े ऐलान

Budget 2018: ब्लैक बोर्ड की जगह लेंगे डिजिटल बोर्ड, आदिवासियों के लिए 'एकलव्य विद्यालय', जानें शिक्षा से जुड़े सभी बड़े ऐलान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सरकार इसमें डिजिटलिकरण को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में तकनीक का बड़ा योगदान है। संसद ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के लिए बजट पेश कर रहे जेटली ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक एक जैसी शिक्षा नीति होगी इसके साथ आदिवासियों के लिए एकलव्य विद्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि साल 2022 तक, 50% अनुसूचित जनजाति कम से कम 20,000 आदिवासियों के लिए नवोदय विद्यालय के समान 'एकलव्य' स्कूल होगा।

Budget 2018: ब्लैक बोर्ड की जगह लेंगे डिजिटल बोर्ड, आदिवासियों के लिए 'एकलव्य' स्कूल, जानें शिक्षा से जुड़े सभी बड़े ऐलान

जेटली ने ऐलान किया कि गुजरात स्थित वडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनेगी। उन्होंने कहा कि प्लानिंग और आर्किटेक्चर के लिए दो नए पूर्णकालिक स्कूल खोले जाएंगे। जेटली ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए अगले 4 साल में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेडिकल एजुकेशन पर जेटली ने ऐलान किया कि देश भर में 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना होगी। जेटली ने कहा कि शिक्षकों के लिए एकीकृत बीएड कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा, ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड लेंगे।

जेटली ने ऐलान किया कि इस साल प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्येता कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं साल 2022 तक शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए 'Rise' नामक पहल शुरू करेगी। जेटली ने कहा कि सरकार की ओर से शुरू किए गए दीक्षा डिजिटल पोर्टल से शिक्षकों का कौशल उन्नयन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+