वित्त मंत्री सीतारमण का ऐलान- प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में मिलेगा काम, मिलेगी 202 रुपये की मजदूरी
नई दिल्ली। कोरोना के कारण लागू हुए लॉकडाउन की वजह से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था को गति लाने के लिए और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की दूसरी किस्त का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को किया, वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों, प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं, उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर, किसान और गरीब हमारी प्राथमिकता है इसलिए संकट आने पर हमने सबसे पहले गरीब के खाते में पैसे पहुंचाए, लॉकडाउन जरूर है लेकिन सरकार लगातार दिन-रात इन लोगों के लिए काम कर रही है।
Recommended Video

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अपने-अपने राज्यों में लौटे प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मिलेगा, मनरेगा को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि 14.62 करोड़ कार्य दिवस का काम 13 मई 2020 तक उपलब्ध कराया गया है, 10 हजार करोड़ का खर्च हुआ है, 40 से 50 प्रतिशत अधिक लोगों को काम दिया गया है, पिछले साल के मुकाबले दिए जाने वाले पारिश्रमिक को 185 से बढ़ाकर अब 202 रुपये कर दिया गया है।

यही नहीं उन्होंने बताया कि 31 मई तक किसानों को ब्याज से छूट दी गई है और लॉकडाउन के दौरान पिछले 2 महीनों में करीब 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं, सीतारमण ने कहा कि मजदूरों का कल्याण हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है, न्यूनतम मजदूरी वर्तमान में केवल 30 फीसदी श्रमिकों पर लागू होती है, हम इसे सभी के लिए बनाना चाहते हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन कोष से खर्च की इजाजत
उन्होंने शहरी गरीबों के लिए भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहा कि राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन कोष से खर्च की इजाजत दी गई, केंद्र सरकार ने राज्यों को 11002 करोड़ रुपए SDRF को मजबूत करने के लिए दिए गए, इससे शेल्टर बनाए गए हैं, जिसमें तीन समय का भोजन उपलब्ध कराया गया है, 12 हजार स्वयं सहायता समूह ने 3 करोड़ मास्क और 1.20 लाख लीटर सेनेटाइजर का उत्पादन किया गया है, 15 मार्च के बाद से 7200 हजार नए स्वयं सहायता समूह बनाये गए हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications