राजस्थान के जोधपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरी, 8 लोगों की दबकर मौत

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे करीब 10 से 12 लोग मलबे में दब गए। सूचना पर प्रशासन ने पहुंचकर मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। ताजा जानकारी मिलने तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

Accident

राजस्थान सरकार ने घटना में मृतकों को 2-2 लाख आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 40000 रुपये की मदद का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से पूरी मदद करने को कहा है।

घटना जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र के फेज-2 की है। जहां बाबा रामदेव मंदिर के पास बन रही एक फैक्ट्री की दीवार मंगलवार को ढह गई। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 10-12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। अभी भी घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। मौके पर जिलाधिकारी और आलाधिकारी मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों को 2 लाख और घायलों को 40 हजार की मदद की जानकारी भी दी है।

Recommended Video

    Jodhpur में निर्माणाधीन Factory की Wall गिरने से बड़ा हादसा, 8 की मौत, 5 घायल | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। सीएम ने लिखा "जोधपुर में बासनी फेज द्वितीय में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिरने के कारण श्रमिकों की मृत्यु की जानकारी अत्यंत दुखद है। जिला कलेक्टर से बात कर घटना की जानकारी ली है। फंसे हुए श्रमिकों को निकालने हेतु बचाव कार्य जारी है तथा स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+