गया में महाबोधि मंदिर के पास लावारिस सूटकेस बरामद, हड़कंप
गया। बिहार के गया जिला स्थित विश्व प्रसिद्घ महाबोधि मंदिर के बाहर से शुक्रवार को पुलिस ने एक लावारिस सूटकेस बरामद किया है। लावारिस हालत में सूटकेस मिलने से कुछ समय के लिए इस क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा। बोधगया के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि महाबोधि मंदिर परिसर स्थित बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति भवन के बाहर लोगों ने लावारिस हालत में एक सूटकेस देखा।

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल सूटकेस की जांच की, जिसमें कपड़ा पाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सात जुलाई 2013 को महाबोधि मंदिर परिसर क्षेत्र में आतंकियों द्वारा श्रृंखलाबद्घ बम विस्फोट किया गया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications