ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं Uma Bharti, 'हमारा अंतिम लक्ष्य आज भी PoK को वापस लेना ही है'
Uma Bharti On Operation Sindoor: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी बीजेपी की फायरब्रांड नेता रहीं उमा भारती इन दिनों सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। वह सक्रिय राजनीति से दूर जरूर हैं, लेकिन लगातार चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिए हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी है। एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि इसका अंतिम लक्ष्य आज भी पीओके को वापस लेना है। बीजेपी का रुख हमेशा पीओके को लेकर निर्णायक रहा है कि यह भारत का हिस्सा है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में उमा भारती ने कहा, 'भारत का अंतिम लक्ष्य पीओके को वापस लेना है और ये एक दिन होकर रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर का अंतिम लक्ष्य भी यही है।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं उन्हें मैं इस लायक नहीं समझती हूं कि वो राजनीति करें।

Uma Bharti की दो टूक, 'PoK वापस लेकर रहेंगे'
बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर का अंतिम लक्ष्य पीओके वापस लेना है और भारत इसे हर हाल में लेकर रहेगा। हमारा मकसद तभी पूरा होगा जब हम पीओके को वापस भारत में शामिल करेंगे।' इसी इंटरव्यू में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं उन्हें मैं इस लायक नहीं समझती हूं कि उन पर बात की जाए। ऐसे लोग किसी का सम्मान नहीं करते हैं और राजनीति करने के लायक भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Uma Bharti ने की CM Yogi से खास डिमांड, 'शाहजहांपुर का नाम बदल दें, गुलामी के दौर की मानसिकता का है प्रतीक'
उन्होंने पाकिस्तान की आतंक समर्थित नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी खत्म कर देगा। पाकिस्तान का चेहरा पूरी दुनिया में बेनकाब हो चुका है।
'काशी मथुरा में हो भव्य मंदिर का निर्माण'
इसी दौरान उमा ने अपनी पुरानी लाइन दोहराते हुए कहा कि मेरी अपनी इच्छा है कि काशी और मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण हो। इसका समाधान कोर्ट से हो सकता है और आपसी सहमति से भी हो सकता है। यह हर सनातनी की इच्छा है। काशी और मथुरा हमारे लिए सिर्फ एक शहर या तीर्थ नहीं हैं। इनसे हिंदू धर्म की आस्था और संकल्प जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Uma Bharti की हुंकार, 'मथुरा-काशी में मंदिर बनेगा, तभी आने वाली पीढ़ियां सुख से रहेंगी'












Click it and Unblock the Notifications