उमा भारती बोलीं, राम जन्मभूमि पर मस्जिद-निर्माण हिंदुओं को असहिष्णु बना देगा

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मस्जिद का निर्माण हिंदुओं को असहिष्णु बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू पूरी दुनिया में सबसे सहिष्णु समुदाय है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर मस्जिद बनाने की बात कर हिंदुओं को असहिष्णु न बनाएं।

Uma Bharti says Building mosque in Ayodhya will make Hindus intolerant

उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अयोध्या में मंदिर की नींव रखने के लिए साथ आने की अपील करते हुए कहा कि वह ऐसा करके अपनी पार्टी के पापों का प्रायश्चित कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मक्का, मदीना या वेटिकन में मंदिर नहीं बनाया जा सकता है, तो अयोध्या में एक मस्जिद कैसे बनाई जा सकती है।

उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या का मुद्दा भूमि विवाद का है और ये आस्था का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को अदालत के बाहर भी सुलझाया जा सकता है। उमा भारती ने मुलायम सिंह यादव, ममता बनर्जी, मायावती और वामपंथी दलों से इस मुद्दे पर बीजेपी का समर्थन करने की अपील की और कहा कि वे राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा के साथ आएं क्योंकि ये राष्ट्रहित में है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी आस्था के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+