मणिपुर : उल्‍फा और NSCN ने ली हमले की जिम्‍मेवारी, 20 जवान शहीद, मोदी ने की निंदा

नयी दिल्ली। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में 20 जवानों के शहीद होने से देश गम में डूब गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा की है। उग्रवादियों ने बारुदी सुरंगों, रॉकेट चालित ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों से सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गये। [ मणिपुर के कातिल मिलेंगे धूल में ]

manipur attack

करीब दो दशक का यह सबसे भयावह हमला था। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार उग्रवादी संगठन उल्‍फा और एनएससीएन ने हमले की जिम्‍मेवारी ली है। अधिकारियों ने मणिपुर के उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और मीतेई विद्रोही संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप के शामिल होने का संदेह जताया था।

manipur attack

इस हमले के बाद मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा है कि मणिपुर में आज किया गया कायराना हमला अत्यंत दुखद है। मैं राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले हर सैनिक को नमन करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+