उल्फा ने भाजपा नेता के बेटे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी
गुवाहाटी। आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के उग्रवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के बेटे का अपहरण कर उसे छोड़ने के लिए 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। भाजपा नेता के बेटे का एक वीडियो आतंकियों ने जारी किया है जिसके बाद इस घटना का पता चला।

1 अगस्त को हुई घटना, वीडियो से पता चला
असम में सक्रिय आतंकी संगठन उल्फा ने 1 अगस्त को ही भाजपा नेता रत्नेश्वर मोरान के बेटे कुलदीप मोरान का अपहरण कर लिया था। लेकिन इसका पता तब चला जब इस अपहरण का एक वीडियो आतंकियों ने लीक किया। रत्नेश्वर मोरान असम में तिनसुकिया जिला पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनके बेटे को अरुणाचल प्रदेश के नामपोंग इलाके से उल्फा उग्रवादियों ने अपहृत किया।
नकाबपोश उग्रवादियों की कैद में कुलदीप
इस वीडियो में कुलदीप हरी टीशर्ट पहने हुए है और उसे आधुनिक हथियारों से लैस पांच नकाबपोश उग्रवादियों ने घेरा हुआ है। वीडियो में कुलदीप असम के सीएम मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और अपने मां बाप से उग्रवादियों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगा रहा है। वीडियो को जंगल के किसी इलाके में बनाया गया है।
वीडियो में क्या कह रहा कुलदीप
वीडियो में कुलदीप कह रहा है, 'मेरा अपहरण उल्फा के लोगों ने कर लिया है। वह मेरी आंखों पर पट्टी बांधकर अलग अलग जगहों पर ले जा रहे हैं। मैं बहुत कमजोर हो गया हूं और मेरी तबियत काफी खराब है। मुझे डर है कि मैं क्रॉस फायरिंग में मारा न जाऊं।'
उल्फा ने किया फिरौती के लिए फोन
इस घटना के बाद कुलदीप के पिता रत्नेश्वर मोरान के पास किसी का कॉल आया जो खुद को उल्फा से बता रहा था। उसने रत्नेश्वर मोरान से बेटे की रिहाई के बदले एक करोड़ की फिरौती मांगी। इस बारे में उग्रवादी संगठन ने मीडिया संस्थानों को भी फिरौती का ईमेल भेजा है।
रिहाई ऑपरेशन लॉन्च में हुई देरी
इस बारे में असम पुलिस के डीजीपी का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश में घटना होने की वजह से मामले का पता देर से चला इसलिए कुलदीप की रिहाई के लिए पुलिस ऑपरेशन चलाने में भी देरी हुई। हम कुलदीप को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
इसी महीने उल्फा ने किया था हमला
तिनसुकिया जिले में उल्फा का आतंक है और वह पहले भी ऐसे अपहरण कर चुका है लेकिन यह पहली बार है कि आतंकी संगठन ने अपहरण का वीडियो जारी किया है। उल्फा संगठन म्यानमार, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में अपना बेस बनाए हुए है जहां से ये असम में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते रहते हैं। इसी महीने उल्फा ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले तिनसुकिया इलाके में हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया।
-
Assam Election 2026 BJP List: BJP की लिस्ट जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, CM सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications