सिर्फ 4 महीने में 5 वर्ष तक के 79 लाख बच्चों के बन गए आधार कार्ड

नई दिल्ली, 16 अगस्त। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने 0-5 वर्ष की आयु के 79 लाख बच्चों के आधार कार्ड इस साल के शुरुआती चार महीने में बना दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। बाल आधार अभियान के तहत बच्चों के आधार कार्ड को बनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि बच्चों के माता-पिता को उनके बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि बच्चों को कई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

aadhar

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यूआईडीएआई ने 0-5 साल की उम्र के 79 लाख बच्चों का रिजिस्ट्रेशन महज चार महीने अप्रैल से जुलाई माह में कर डाला है। 0-5 साल की उम्र के 2.64 करोड़ बच्चों का बाल आधार 31 मार्च 2022 तक बनाया जा चुका है। जुलाई 2022 तक यह आंकड़ा बढ़कर 3.43 करोड़ पहुंच गया है। बाल आधार के लिए रजिस्ट्रेशन काफी तेजी से और बेहतर तरह से चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 70 फीसदी बच्चों का बाल आधार पहले ही बनाया जा चुका है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, मिजोरम, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप सहित कई अन्य केंद्र शासित प्रदेश में भी तेजी से बाल आधार तैयार किया जा रहा है। वयस्कों के तकरीबन 100 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं देश में तकरीबन 94 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। आधार कार्ड जीवन जीने को आसान बनाने के साथ बिजनेस करने को भी आसान करने को भी आसान बनाने में मदद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+