जादवपुर यूनिवर्सिटी और जामिया हमदर्द को झटका, यूजीसी ने प्रतिष्ठित संस्थान का दर्जा देने से किया इनकार
पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी और दिल्ली की जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक विशेषज्ञ पैनल और यूजीसी ने शिक्षा मंत्रालय से सिफारिश कर प्रतिष्ठित संस्थान ( IOE) का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा, तमिलनाडु सरकार ने अन्ना विश्वविद्यालय को आईओई का दर्जा देने के लिए पहले प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव को वापस ले लिया है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सिफारिशों पर विचार नहीं किया है।
आखिर यूजीसी ने क्यों लिया ऐसा फैसला
बता दें कि जादवपुर विश्वविद्यालय, एक राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने शुरू में योजना के तहत ₹3,299 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसके बाद, शिक्षा मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उसके द्वारा मुहैया कराई जाने वाली राशि के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता मांगी थी जो कि केवल 1000 करोड़ रुपये थी। लेकिन धनराशि कम पड़ने की स्थिति में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निधि की निरंतरता सुनिश्चित करने का प्रावधान है। नीचे पढ़ें पूरा मामला...
एक अधिकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार इस पर सहमत नहीं हुई और उसने प्रस्ताव में बदलाव किया। पहले इसे 1,015 करोड़ रुपये तथा फिर इसे और भी कम करके 606 करोड़ रुपये किया गया। बजट प्रावधान में उल्लेखनीय कमी के बाद यह प्रस्ताव फिर से समीक्षा के लिए यूजीसी और ईईसी के पास भेजा गया था और दोनों ने शिक्षा मंत्रालय से विश्वविद्यालय को आईओई का दर्जा नहीं दिए जाने की सिफारिश की।













Click it and Unblock the Notifications