Udupi suicide पुलिस समझ रही थी सुसाइड निकला मर्डर, दोस्त ने लव एंगल देकर लगाई थी फांसी

Udupi suicide कर्नाटक के उडुपी जिले में पिछले महीने एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। युवक के पास से मिले एक सुसाइड नोट से इसे आत्महत्या का केस माना जा रहा है। इस नोट में प्रेम में असफल रहने की वजह से सुसाइड करने की बात लिखी थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि, युवक ने सुसाइड नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी।

Udupi suicide Kritik J Salian was murdered by relative Dinesh Safaliga

उडुपी जिले के कुक्केहल्ली में 14 सितंबर को कृतिक जे सालियान का शव कुक्केहल्ली और बाजे के बीच जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें प्यार में असफल होने की बात लिखी थी। जिसके बाद पुलिस मान रही थी कि, युवक ने सुसाइड की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान सालियान के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाले जाने को लेकर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया था।

सालियान के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाले जाने की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। शिकायत के बाद सालियान की मौत को सुसाइड मानते हुए जांच कर रही पुलिस ने अपनी जांच का एंगल बदल दिया। इस दौरान चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच में पता चला कि सालियान की हत्या की गई थी। आरोपी की मृतक का दूर के रिश्तेदार दिनेश सफलिगा (44) है।

दिनेश सफलिगा ने सालियान से नौ लाख रुपये उधार लिए थे। मुंबई के एक होटल में काम करने वाला दिनेश सफलिगा उधारी की ये रकम चुकाने में नाकाम रहा। उधारी चुकाने में नाकाम दिनेश को पता चला कि, सालियान एक युवती से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है। तो उसने इसी को मोहरा बनाते हुए कृतिक को मारने की प्लानिंग शुरू कर दी।

सफालिगा ने सालियन को एक सुसाइड नाटक करने के लिए कहा, जिससे लड़की डरकर शादी के लिए हां कर देगी। उसने सालियान को एक सुसाइड नोट लिखकर अपने पेंट की जेब में रखने के लिए कहा। इसके बाद उसने सालियान से कहा कि, वह सुसाइड का ड्रामा करेगा,जिसे वह कैमरे पर शूटकर लेगा और शादी के लिए दवाब बनाने के लिए लड़की के मोबाइल पर भेज देगा।

सालियान को दिनेश की बात अच्छी लगी। दिनेश की योजना के मुताबिक सालियान ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया और फिर दोनों जंगल पहुंचे। जहां जंगल में एक पेड़ की टहनी से फंदा लटकाकर दिनेश ने उसे सालियान के गले में डाल दिया। सालियान के पैरों के नीचे दिनेश ने पत्थर भी लगा रखे थे जिससे उसे ये यकीन रहे कि जो भी हो रहा है, वह नकली है।

जब दिनेश को लगा कि सालियान के गले में फंदा अच्छे से फिट हो गया है। तो उसने नीचे से पत्थर हटा दिए। पैरों के नीचे से पत्थर हटने की वजह स फंदा सालियान के गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दिनेश को अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+