उदयनिधि स्टालिन होंगे तमिनाडु के नए उप मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ, गवर्नर ने कैबिनेट के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Tamil Nadu: तमिलनाडु रविवार को एक ऐतिहासिक घटना का गवाह बनने जा रहा है। प्रदेश में ये पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री पद पर पिता और बेटा डिप्टी सीएम की शपथ की लेगा। दरअसल तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन की सरकार ने मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय है। तमिलनाडु की कैबिनेट के प्रस्ताव को राजभवन से मंजूरी भी मिल गई है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट फेरबदल का निर्णय लिया है। सीएम के बेटे व मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया गया है। राजभवन की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि उदयनिधि रविवार यानी आज डिप्टी सीएम के पद के लिए शपथ लेंगे।

सोमवार शाम को राजभवन की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से श्री उदयनिधि को शामिल करने की सिफारिश की है, जो चेपॉक-थिरुवल्लिकन्नी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, "राज्यपाल ने सिफारिश को मंजूरी दे दी है।" शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 9.30 बजे राजभवन के दरबार हॉल में होगा।
डीएमके पार्टी सूत्रों के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन को युवा कल्याण और खेल विकास और विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग आवंटित किया जाएगा। फिलहाल युवा कल्याण और खेल विकास विभाग शिव वी. मेय्यनाथन के पास है, जो पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भी हैं। जबकि विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग सीधे स्टालिन संभालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications