उद्धव ठाकरे होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री और वह खुद इसके लिए राजी हैं: नवाब मलिक

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। अब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर प्रदेश में सरकार का गठन करेंगी। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारा गठबंधन लंबे समय तक चलेगा। प्रदेश में भाजपा के अंत की यह शुरुआत है क्योंकि भाजपा बहुत ही अहंकारी हो गई है। नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार साहब ने कहा है कि उद्धव ठाकरे जी प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और खुद उद्धव ठाकरे इस बात के लिए राजी हैं।

nawab malik

नवाब मलिक ने कहा कि जन्म से ही शिवसेना सांप्रदायिक राजनीति वाली पार्टी नहीं थी, महाराष्ट्र की सेवा के लिए शिवसेना का गठन हुआ था। लेकिन भाजपा के साथ जाने की वजह से शिवसेना खराब हो गई थी। गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए बुधवार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस्तीफे की बात कही। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने आज मुझे अपना इस्तीफा सौंप दिया और कहा कि निजी वजह से वह सरकार का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले भाजपा के विधायक कालिदास कोलांबेकर ने राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद कोलांबेकर ने कहा कि कल विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत होगी। सुबह 8 बजे विधायकों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+