CM उद्धव ठाकरे ने कहा, नहीं बदली है शिवसेना की विचारधारा, नागरिकता बिल पर नहीं मिला जवाब

CM उद्धव ठाकरे ने कहा, नहीं बदली है शिवसेना की विचारधारा, नागरिकता बिल पर नहीं मिला जवाब

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस बिल को लेकर हमने लोकसभा में सवाल किए, जिसपर केंद्र सरकार की ओ र से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिली। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास कोई आइडिया नहीं है कि कहां और कैसे हिंदुओं और अन्य प्रवासियों को बसाया जाए। नागरिकता संशोधन कानून पर स वाल उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि जो नये कानून के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले हैं उन्हें कहा बसाया जाएगा।

Recommended Video

    Citizenship Act 2019 को लेकर एक दूसरे पर भड़के Uddhav Thackeray और Modi Shah | वनइंडिया हिंदी
     Maharashtra CM Uddhav Thackeray said The questions we asked in Lok Sabha on Citizenship Amendment Bill were not answered. There is no clarity on Citizenship Act.

    आपको बता दें कि महाराष्ट में सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है, जिसके बाद से ही शिवसेना पर उनकी हिन्दुत्व की विचारधारा बदलने का आरोप लगाया जा रहा है। इन आरोपों का खंडन करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम बेशक हमेशा से हिंदुत्ववादी हैं।

    उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा विधानसभा में भी कहा था कि हम हिन्दुत्ववादी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना देश में अशांति पैदा करने के लिए हिंदुत्व का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं देगी। आपको बता दें कि शिवसेना ने नागरिकता कानून में हुए संशोधन में लोकसभा में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की थी, लेकिन राज्यसभा में उन्होंने अपना पक्ष बदल लिया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+